Wednesday, 09 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब में एक और पादरी ने किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार; होगी बड़ी कार्रवाई
डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक और पादरी को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
मिली जानकारी के मुताबिक बलात्कार का आरोपी पादरी जशन गिल ने आज अदालत में सरेंडर कर दिया है। पादरी जशन गिल पर जबरन दुष्कर्म और अवैध गर्भपात का आरोप है।
अदालत ने किया था भगोड़ा घोषित
बता दे कि आरोपी पादरी लंबे समय से फरार चल रहा था लेकिन आज उसने गुरदासपुर की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। यह मामला वर्ष 2023 का है, जिसमें अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था।

पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी उस समय BCA की छात्रा थी और परिवार के साथ चर्च जाती थी। पादरी ने विश्वास में लेकर उसका यौन शोषण किया और जब वह गर्भवती हुई, तो खोखर गांव की एक नर्स के जरिए अवैध और लापरवाही से गर्भपात करवा दिया गया।
गर्भपात के बाद युवती की मौत हो गई। बता दे कि पुलिस ने हाल ही में उसकी बहन को गिरफ्तार किया था, जबकि दो दिन पहले उसके भाई को जम्मू से गिरफ्तार किया गया था।