Wednesday, 23 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: ‘आप सरकार’ की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम, रिश्वत लेता पटवारी विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई जीरो सहिष्णुता नीति के तहत चल रही मुहिम में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (
Punjab Vigilance Bureau
) ने बुधवार को अमृतसर के राजस्व हल्का सुलतानविंड में तैनात राजस्व पटवारी हरप्रीत सिंह को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस संबंध में बताया कि अमृतसर के सुलतानविंड के एक व्यक्ति द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद यह गिरफ्तारी अमल में लाई गई है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त पटवारी ने उसके प्लॉट से संबंधित माल रिकॉर्ड में संशोधन करने के लिए 2,50,000 रुपये की रिश्वत (Bribe) मांगी है।
[caption id="attachment_3423" align="aligncenter" width="800"]
punjab-vigilance Bureau[/caption]
punjab-vigilance Bureau[/caption]