ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 20 May 2025

Punjab News: पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब (Punjab) में सरकार इस एक्शन मोड़ में नजर आ रही है। आए दिन गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों सीएम मान (Bhagwant Mann) द्वारा नशा तस्करों को वार्निंग भी दी गई थी। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर इसी को लेकर अब खबर सामने आ रही है। खबर है कि पटियाला ( Patiala ) में तस्करों के घर पर कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पटियाला के नाभा में आठ नशा तस्करों के घरों पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई नाभा के गांव रोहटी छन्ना में की गई है।

अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वस्त किया

इस मौके पर स.एस.पी. वरुण शर्मा ने बताया कि नाभा के रोहटी छन्ना गांव में नशा तस्करों ने जल संसाधन विभाग के परिसर में कमरे बनाए हुए थे और इन कमरों का इस्तेमाल नशा सप्लाई करने के लिए किया जा रहा था, जिन्हें आज पटियाला पुलिस ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि जिन 8 लोगों के ढांचे आज ध्वस्त किए गए, उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत 75 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के चंगुल में फंसाने वाले नशा तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।