ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 15 May 2025

Punjab News: पंजाब में कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, 8 पार्षदों को पार्टी से किया निष्कासित, जानें वजह

Punjab News: पंजाब में कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, 8 पार्षदों को पार्टी से किया निष्कासित, जानें वजह
डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब ( Punjab ) में कांग्रेस से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कांग्रेस ने 8 पार्षदों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अशोक प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने वाले आठ पार्षदों को पांच साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

8 पार्षदों को पांच साल के लिए पार्टी से निष्कासित

जिला अध्यक्ष, शहर के वरिष्ठ नेताओं की शिकायत पर पार्टी की अनुशासन कमेटी के चेयरमैन अवतार हैनरी ने अनुशासनहीनता के आरोप में 8 पार्षदों को पांच साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस के अनुसार निष्कासित 8 पार्षदों में से एक ममता सैनी ने तीन बार पार्टी के खिलाफ जाकर तीन बार मतदान किया, जबकि शेष 7 पार्षदों ने पहले 5 फरवरी को कांग्रेस पार्टी के मेयर पद के उम्मीदवार बलजिंदर सिंह ठेकेदार के खिलाफ वोट दिया और फिर 2 मई को सीनियर डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में विपक्ष का साथ दिया, जिसके बाद यह सख्त कार्रवाई की गई है।