ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 03 May 2025

Punjab News: पंजाब में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, इस फार्मा कंपनी के मालिक को किया गिरफ्तार

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में नशे के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एनसीबी द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक एनसीबी (NCB) ने अमृतसर ( Amritsar ) में फार्मा कंपनी ‘ब्लास्टिक फार्मा' के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मालिक अमित भंडारी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उसके गोदाम से NCB ने 31 हजार 700 ट्रामाडोल टैबलेट बरामद की है।

अस्पतालों को अवैध रूप से की जा रही थी सप्लाई

बताया जा रहा है कि इन टैबलेट को-लाइसेंसी निजी अस्पतालों, लाइफ केयर और कॉर्पोरेटिव अस्पताल को अवैध रूप से सप्लाई की जा रही थी। बता दे कि इस बात की जानकारी गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर एक ट्वीट कर दी है।

अमित शाह ने किया ट्वीट

उन्होंने लिखा कि "भारत ड्रग कार्टेल्स का निर्ममता से सफाया कर रहा है। एनसीबी की अमृतसर जोनल यूनिट ने 4 राज्यों में फैले एक गिरोह का पर्दाफाश किया। 547 करोड़ रुपए की नशीली दवाएं जब्त कीं और 15 लोगों को गिरफ्तार किया। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशा मुक्त भारत' के लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है। टीम एनसीबी को बधाई।"