Tuesday, 29 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब में सरकार का बड़ा ऐलान, नशे को खत्म करने के लिए उठाया अहम कदम
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News:
राज्य में नशों के खतरे पर अंतिम और निर्णायक हमले की तैयारी करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार (
Punjab Government
) ने नशा विरोधी जागरूकता और कार्रवाई अभियान के तहत 'नशा मुक्ति यात्रा' शुरू करने का फैसला किया है, जो मई और जून 2025 के महीनों में राज्य के हर गांव और वार्ड को छुएगी।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह अभियान 2 से 4 मई तक राज्य भर में जिला स्तरीय बैठकें आयोजित करने के लिए ग्राम सुरक्षा कमेटियों को शामिल करके चलाया जाएगा। ये बैठकें 'नशा मुक्ति यात्रा' अभियान के लिए आधिकारिक लॉन्च प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेंगी। ग्राम सुरक्षा कमेटियों के सभी सदस्यों के अलावा, इस बैठक में गांवों के सरपंच, नागरिक और पुलिस प्रशासन के साथ-साथ अन्य संबंधित भी शामिल होंगे।