ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 17 May 2025

Punjab News: सरहद पार के तस्करी नेटवर्कों को बड़ा झटका, अमृतसर में 1.01 किलो हेरोइन, 45.19 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों पर चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत नशा कारोबारियों के गठजोड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर (Amritsar) ने तीन आरोपीयों को गिरफ्तार कर दो अलग-अलग तस्करी नेटवर्कों का पर्दाफाश किया है और इन आरोपियों से 1.01 किलो हेरोइन, 45.19 लाख रुपए की ड्रग मनी और एक नकदी गिनने वाली मशीन बरामद की है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) पंजाब गौरव यादव (Gaurav Yadav IPS) ने शनिवार को यहां दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान तरन तारन के ठठी सोहल के राहुल सिंह उर्फ कालू (20), अमृतसर के गांव सुधार राजपूतां के गुरमुख सिंह (21) और अमृतसर के गांव अकालगढ़ ढपईयां के वरिंदरपाल सिंह (32) के रूप में हुई है। [caption id="attachment_71717" align="aligncenter" width="800"] BIG BLOW TO CROSS BORDER SMUGGLING NETWORKS News BIG BLOW TO CROSS BORDER SMUGGLING NETWORKS News[/caption]

एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग एफआईआर पुलिस थाना - गेट हकीमां और पुलिस थाना वेरका में दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि पूरे तस्करी मॉडल का पता लगाने के लिए अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है। पहले ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सीआईए-2 की पुलिस टीमों ने आरोपी राहुल उर्फ कालू को, अमृतसर के आनंद विहार में उसके किराए के घर से 510 ग्राम हेरोइन, 30.18 लाख रुपए की ड्रग मनी और एक नकदी गिनने वाली मशीन समेत गिरफ्तार किया।

विदेशी-आधारित नशा तस्कर टोनी जर्मन के संपर्क में था

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी राहुल विदेशी-आधारित नशा तस्कर टोनी जर्मन के संपर्क में था और सरहद्द पार से हेरोइन की खेप प्राप्त कर उसे स्थानीय तौर पर सप्लाई कर रहा था। इस संबंध में, अमृतसर के पुलिस स्टेशन गेट हकीमा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी और 25 के अंतर्गत 16/5/2025 को एफआईआर नंबर 117 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए सी.पी. ने कहा कि थाना वेरका की पुलिस टीमों ने गुरमुख सिंह और वरिंदरपाल सिंह को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन, 15.19 लाख रुपए की ड्रग मनी और कैमरे वाला एक खिलौने-नुमा ड्रोन बरामद किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने अकालगढ़ स्थित घर में बाथरूम (गुप्त लॉक) बना रखा था, जहां से ये ड्रग मनी बरामद की गई है।

ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे

उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी अभ्यास स्वरूप खिलौने-नुमा ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे। इस संबंधी और जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगियां होने की संभावना है। अमृतसर के वेरका पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 25 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 40 की तारीख 14-05-2025 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।