Monday, 19 May 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पाकिस्तानी जासूसों को किया गिरफ्तार
डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News:
पंजाब (
Punjab
) में बीते दिनों से पुलिस द्वारा पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि पंजाब से ISI के लिए जासूसी करने वाले दो गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
मिली जानकारी के पंजाब के गुरदासपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को संवेदनशील सैन्य जानकारी भेजने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है।
ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी भेजने का आरोप
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखप्रीत सिंह (आदियां) और करणबीर सिंह (चंदू वडाला) के रूप में हुई है। इन पर 'ऑपरेशन सिंदूर' से संबंधित गुप्त सैन्य जानकारी, जिसमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सेना की गतिविधियों और महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थानों के बारे में जानकारी शामिल थी, आई.एस.आई. हैंडलर्स को भेजने का आरोप है।