Monday, 21 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सरपंच हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजर चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता के तहत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने तरन तारन पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सरपंच बचित्र सिंह उर्फ बिक्कर के कत्ल के घिनौने केस में शामिल मुख्य मुलजिम को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
यह जानकारी पुलिस डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने सोमवार को यहां दी। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ सुख निवासी बरवाला, तरनतारन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर, 2024 को तरन तारन के गांव नौशेहरा पन्नुआं में दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सरपंच बचित्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इस संबंध में और विवरण साझा करते हुए, अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि ए.आई.जी. संदीप गोयल की निगरानी में एजीटीएफ की टीमों और एसएसपी अभिमन्यु राणा के नेतृत्व में तरनतारन पुलिस की टीमों जो उक्त आरोपी का पीछा कर रही थीं, ने खुफिया जानकारी पर आरोपी को तरनतारन के पहुविंड क्षेत्र से काबू कर लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति एक जूरायम-पेशा मुजरिम
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति सुखबीर सिंह एक जूरायम-पेशा मुजरिम है, जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट के केसों और लूट-पाट की वारदातों से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने आगे कहा कि उसके साथियों की पहचान करने और उसकी आपराधिक गतिविधियों की और बारीकी से जांच की जा रही है।