ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 05 January 2025

Punjab News: नगर निगम में बड़ा घोटाला, करोड़ों रुपए की हेराफेरी आई सामने

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: नगर निगम में बड़ी घोटाले की खबर सामने आ रही है। दरअसल, नगर निगम लुधियाना (Nagar Nigam Ludhiana) एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि निगम के आफिसर पैसा कमाने के चक्कर में अपने ही विभाग को चूना लगाने में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जानकारी अनुसार नगर निगम के सीवरेज एंड वाटर सप्लाई विभाग में बड़ा स्कैम (Big Scam) सामने आया है, जिसमें ओ.एंड.एम. सैल के अधिकारियों द्वारा करोड़ों रुपए के घोटाले को अंजाम दिया गया है।

घोटाले को अंजाम दिया

जानकारी अनुसार जाली बिलों के आधार पर नगर निगम में लगभग 8 करोड़ रुपए के घोटाले को अंजाम दिया गया है, जिसका खुलासा होने पर कई अधिकारी राडार पर हैं। बताया जा रहा है कि इस स्कैम का सबसे ज्यादा फायदा नगर निगम के ठेकेदारों व एक नामी बिल्डर को हुआ है, जिस संबंधी जांच चल रही है।

इस घोटाले में खास बात यह देखने को मिल रही है कि जिस एक्सियन रणबीर सिंह के कार्यकाल के दौरान सबसे ज्यादा बिल पास होने की बात कही जा रही है, वही एक्किसयन पहले भी 3.16 करोड़ रुपए के घोटाले में फंस चुका है और अब एक बार फिर से बड़े घोटाले को अंजाम देने के बाद विवादों में घिर गए हैं।

Ludhiana Municipal Corporation
Ludhiana Municipal Corporation

कंपनियों के नाम यह बिल काटे

वहीं चर्चा है कि उक्त स्कैम में सबसे ज्यादा फायदा शहर के नामी बिल्डर और निगम के ठेकादारों को हुआ है। निगम के ज्यादातर ठेके अब उसी कंपनी के नाम पर अलाट होते हैं। चर्चा है कि सबसे ज्यादा बैनिफिशरी रहा यह शख्स एक विधायक का करीबी है और विधायक की छत्रछाया में ही उसे सबसे ज्यादा ठेके अलाट किए गए हैं।

खबर यह भी मिल रही है कि इस स्कैम में आफसरों को 70 प्रतिशत और ठेकेदारों को 30 प्रतिशत हिस्सा मिला है और जिन बिलों के आधार पर फंड निकाला गया है, वे भी सभी फर्जी हैं और जिन कंपनियों के नाम यह बिल काटे गए, वे सभी फर्जी हैं। वहीं इस स्कैम बारे पंजाब सरकार को भी शिकायत पहुंच गई है तथा आने वाले दिनों में पंजाब सरकार उक्त स्कैम में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ क्या एक्शन लेती है, यह अभी समय के गर्भ में छिपा है।