Sunday, 01 June 2025
पंजाब
Punjab News: AAP को बड़ा झटका, उप-चुनाव से पहले ये कांग्रेस में शामिल
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब के लुधियाना में 19 जून को उप-चुनाव (By Poll) हो रहे है। इससे पहले एक पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के गुट को झटका लगा है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
बैंस से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले कमलजीत सिंह कड़वल (Kamaljit Singh Kadwal) ने आज कांग्रेस में वापसी कर ली है। कमलजीत कड़वल को पूर्व सीएम एवं जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjeet Singh Channi) ने कांग्रेस (
Congress
) में शामिल किया है।
[caption id="attachment_73083" align="alignnone" width="800"]
Kamaljit Singh Kadwal joined Congress[/caption]
Kamaljit Singh Kadwal joined Congress[/caption]
कांग्रेस में वापसी की
कमलजीत कड़वल और बैंस किसी समय शिरोमणि अकाली दल (SAD) में अच्छे दोस्त हुआ करते थे। लेकिन आपसी विवादों के कारण दोनों का आपस के रिश्तों में काफी खटास बन गई थी। बता दे कि कमलजीत सिंह कड़वल 1 साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे। करीब 6 महीने पहले आम आदमी पार्टी में ज्वाइन की और अब फिर कांग्रेस में वापसी की है। यहां बता दें हलका आत्म नगर से कमलजीत सिंह कड़वल विधान सभा का चुनाव सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ लड़ चुके है। चुनाव दौरान ही बैंस समर्थकों और कड़वल समर्थकों की झड़प तक हो चुकी है। उस मामले में पुलिस ने सिमरजीत सिंह बैंस, उनके बेटे समेत 28 लोगों के खिलाफ इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था।