Friday, 28 March 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: कामकाजी महिलाओं के लिए पंजाब सरकार का बड़ा कदम, होगा बड़ा फायदा
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार (Punjab Government) कामकाजी महिलाओं की सुविधा और आरामदायक वातावरण के लिए नवीनतम प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों के तहत, पंजाब में पहली बार 6 वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाए जा रहे हैं। यह जानकारी आज विधानसभा में विधायक कुलवंत सिंह के सवाल के जवाब में सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि ये हॉस्टल मोहाली, जालंधर, अमृतसर और बठिंडा में बनाए जाएंगे। मोहाली जिले में 3 हॉस्टल, जबकि जालंधर, अमृतसर और बठिंडा में 1-1 हॉस्टल बनाया जाएगा। इन हॉस्टलों के निर्माण पर लगभग 150 करोड़ रुपये का खर्च आने की संभावना है और इनमें कुल 800 कामकाजी महिलाओं के रहने की सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य मई 2025 तक शुरू हो जाएगा और 31 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार महिलाओं के कल्याण, सुविधा और सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है। सरकार इस दिशा में लगातार नए कदम उठा रही है, ताकि महिलाओं को सुरक्षित और आत्मनिर्भर जीवन जीने का पूरा अवसर मिल सके।