ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 21 April 2025

Punjab News: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने प्रधानमंत्री मोदी से परिवार सहित की भेंट

डेली संवाद, नई दिल्ली। Punjab News: भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल (Jaiveer Shergill) ने आज नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस अवसर पर शेरगिल अपने पिता, माता, पत्नी और बेटी के साथ मौजूद थे। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर भेंट के बाद, शेरगिल ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए अपना आभार व्यक्त किया। एक भावुक संदेश में उन्होंने लिखा,"परिवार सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।  

क्षमता वास्तव में प्रेरणादायक

प्रधानमंत्री ने मेरे पूरे परिवार को जिस स्नेह और सम्मान से नवाज़ा, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। बच्चों की मासूमियत, बड़ों की बुद्धिमत्ता और एक युवा कार्यकर्ता के दिल से जुड़ने की उनकी क्षमता वास्तव में प्रेरणादायक है।" प्रधानमंत्री की परिवर्तनकारी नेतृत्व शैली की सराहना करते हुए उन्होंने आगे लिखा: "प्रधानमंत्री ने अपने कठिन परिश्रम और दूरदृष्टि से भारत की तक़दीर और तस्वीर बदल दी है। पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के प्रति उनका अटूट स्नेह उनके हर शब्द और कार्य में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है।"