Sunday, 06 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: ETO के घर के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत, मामले की जांच जारी
डेली संवाद, कादियां। Punjab News: पंजाब में गोलियां चलने की खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब के कादियां (Qadain) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वड़ैच गांव में अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ETO पर मौजूदा सरपंच के घर में घुसकर गोलियां चलाने की खबर मिली हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत जैसा माहौल देखा गया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए पूर्व ETO व गांव के मौजूदा सरपंच सुखजीत सिंह ने बताया कि वह घर के बाहर थे और दो युवक मोटरसाइकिल पर उनके घर आए, उनके चेहरे ढके हुए थे और घर में घुसते ही उन्होंने गोलियां (Firing) चला दीं। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

मामले की गहनता से जांच जारी
उन्होंने बताया कि दोनों युवक अज्ञात थे और गोलियां खिड़की के शीशे को तोड़कर अंदर रखे सोफे पर लगीं। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद डी.एस.पी. कुलवंत सिंह मान और काहनूवान थाने के एस.एच.ओ. एच. ओ. पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

डी.एस.पी. कुलवंत सिंह मान ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने पूर्व ई.टी.ओ. वड़ैच गांव के सरपंच सुखजीत सिंह के घर में घुस गए और गोलीबारी शुरू कर दी। घटना घर के अंदर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।