ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 25 May 2025

Punjab News: पंजाब में उपचुनाव की घोषणा, इस शहर में 19 जून को होगी वोटिंग, पढ़ें इलेक्शन शेड्यूल

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में उपचुनाव की घोषणा हो गयी है। पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। भारतीय चुनाव आयोग (IEC) ने हलका पश्चिम में उपचुनाव (By Poll) की तारीखों की घोषणा की है। यहां 19 जून को वोटिंग होगी और 23 जून को चुनाव का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर लुधियाना हलका पश्चिम के आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी (Gurpreet Bassi) की मौत के बाद से यह सीट खाली है। बस्सी की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद AAP ने इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा से पहले ही कैंडिडेट घोषित कर दिया। [caption id="attachment_72324" align="aligncenter" width="559"] Notification and schedule issued by the Election Commission Notification and schedule issued by the Election Commission[/caption] इसी के साथ चर्चाएं यह भी शुरू हो गईं कि यदि AAP इस उपचुनाव को जीतती है तो पंजाब के कोटे से पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। क्योंकि, AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को ही अपना कैंडिडेट बनाया है।

कांग्रेस ने आशु, AAP ने संजीव अरोड़ा पर खेला दाव

उपचुनाव की घोषणा होने से पहले ही पार्टियों ने अपने कैंडिडेट्स भी घोषित कर दिए हैं। हलका पश्चिम से AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी की मौत के बाद पार्टी ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा पर दांव खेला है। नाम की घोषणा के साथ ही अरोड़ा विकास कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाने लगे थे। कारोबारी होने के कारण वह उद्योगपतियों को रिझाने में जुटे हैं, क्योंकि हलका पश्चिम में अधिकतर कारोबारी ही रहते हैं। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट से आशु 2 बार विधायक रह चुके हैं। उनका इस हलके में काफी अच्छा प्रभाव था, लेकिन 2022 में AAP की लहर के आगे वह टिक नहीं पाए थे।

SAD ने एडवोकेट घुम्मन को दिया टिकट

शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने हलके में अपनी साख बचाने के लिए एडवोकेट परउपकार सिंह घुम्मन को उम्मीदवार घोषित किया है। घुम्मन पेशे से वकील हैं। उन्होंने बच्ची दिलरोज का चर्चित केस लड़ा था और दिलरोज को जिंदा रेत में दफन करने वाली महिला को अदालत में फांसी की सजा दिलवाई थी। यह केस अब हाईकोर्ट में पहुंच चुका है।

उम्मीदवार की घोषणा में भाजपा पिछड़ी

वहीं, भाजपा ने यहां अब तक कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। 2022 में भाजपा ने एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू को मैदान में उतारा था। इसके बाद ये सिद्धू ग्राउंड पर एक्टिव नहीं हैं। इसी के कारण भाजपा इस बार कई चेहरों पर विचार कर रही है। अब तक उम्मीदवार घोषित करने में भाजपा सबसे पीछे है। [caption id="attachment_17975" align="aligncenter" width="800"] AAP MLA Gurpreet Bassi was cremated by his son Vishwas Bassi. AAP MLA Gurpreet Bassi was cremated by his son Vishwas Bassi.[/caption]

क्यों हो रहा उपचुनाव

लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से AAP विधायक गुरप्रीत गोगी (57) की करीब 4 महीने पहले गोली लगने से मौत हो गई थी। जिस समय गोली चली, उस समय वह खाना खा रहे थे। कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी सुखचैन कौर और बेटा विश्वास मौके पर पहुंचे तो गोगी खून से लथपथ कमरे में गिरे हुए थे। DMC अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम कराया गया। उसमें पता चला कि गोली उनके सिर के दाईं तरफ से लगी और बाईं तरफ से बाहर निकलकर आर-पार हो गई। इसके बाद लुधियाना के KVM स्कूल के पास श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।