ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 14 April 2025

Punjab News: अस्पतालों के समय में बदलाव, जाने क्या होगी नई टाइमिंग?

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में अस्पतालों के समय में बदलाव होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब (Punjab) के सरकारी अस्पतालों का समय 16 अप्रैल यानी बुधवार से समय बदल जाएगा। इस दौरान सभी स्वास्थ्य संस्थाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इन सेहत संस्थाओं में सभी जिला अस्पताल, सब डिवीजन अस्पताल, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, आम आदमी क्लिनिक, आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व ईएसआई अस्पताल शामिल हैं। यह समय 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा।

आधा घंटा पहले खुलेंगे रजिस्ट्रेशन काउंटर

सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखकर हर साल समय में बदलाव किया जाता है। इसके पीछे कोशिश यही रहती है कि लोग आसानी से सुबह के समय अस्पतालों में पहुंचकर अपना इलाज करवाए जाए।

हालांकि सारे अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन काउंटर अस्पताल खुलने के तय समय से आधा घंटा पहले खुलेंगे, ताकि पर्ची बनाने वाले मरीजों की लाइनें न लगें। साथ ही मरीज अपनी जांच व इलाज का काम आराम से तय समय में करवा पाएं।

दफ्तरी काम 9 से 5 बजे तक होगा

सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे जारी रहेंगी। हालांकि अस्पतालों के अंदर दफ्तरों का काम पहले की तरह सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा।

इसमें किसी तरह की कोई तब्दीली नहीं की गई। इसके अलावा गर्मियों को ध्यान में रखकर सारे अस्पतालों में स्पेशल वार्ड बना दिए गए । साथ ही अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है।