ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 09 January 2025

Punjab News: पंजाब में स्कूलों के समय में बदलाव, पढ़ें क्या है नई टाइमिंग

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब में कड़ाके की कोहरा और ठंड पड़ रही है। इस बीच राज्य के स्कूलों (School) के समय में बदलाव की सिफारिश की जा रही है। इसे लेकर पंजाब चाइल्ड राइट कमीशन ने पंजाब सरकार (Punjab Govt) को पत्र लिखा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

पंजाब चाइल्ड राइट कमीशन ने सरकार को पत्र में कहा है कि राज्य में कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ रहा है। इसके चलते 31 जनवरी तक स्कूलों का समय 10 बजे कर दिया जाए। पत्र में यह भी कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में स्कूल वाहनों के हादसे का शिकार हो जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

Fog
Fog

ठंड कहर बरसा रही

इसलिए ठंड और कोहरे को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी/निजी स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव की सिफारिश की गई है। गौरतलब है कि पंजाब में ठंड कहर बरसा रही है। वहीं पंजाब में बुधवार से सभी सरकारी और निजी स्कूल खुल गए हैं।

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने अभी तक स्कूल के समय में बदलाव करने संबंधी कोई नोटिफिरेशन जारी नहीं किया है। इसके चलते स्कूल सामान्य समय के अनुसार खुल रहे हैं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।