Tuesday, 20 May 2025
पंजाब
Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने 18 DSP को SP के रूप में पदोन्नति मिलने पर दी बधाई
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब पुलिस सर्विसेज (PPS) के पदोन्नत अधिकारियों को राज्य को नशे की बुराई से मुक्त कर पंजाब पुलिस की शानदार विरासत को बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया। डिप्टी सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) से पदोन्नत होकर सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) बने 18 पुलिस अधिकारियों से बातचीत के दौरान, मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस की समृद्ध विरासत को याद किया, जो राज्य और यहां के लोगों की दृढ़ता से सेवा कर रही है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य में कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के साथ-साथ पंजाब पुलिस (
Punjab Police
) ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करते हुए दूसरी रक्षा पंक्ति के रूप में काम किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की सेवा बेमिसाल है और इसे राज्य से आतंकवाद को खत्म करने का श्रेय भी जाता है।