Thursday, 08 May 2025
पंजाब
Punjab News: सीएम ने पुंछ सेक्टर के गुरुद्वारा साहिब पर हुए हमले में चार लोगों की मौत पर दुख किया व्यक्त
डेली संवाद, पंजाब। Punjab News:
पंजाब (
Punjab
) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह (Bhagwant Mann) ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक गुरुद्वारा साहिब पर पाकिस्तान द्वारा की गई बमबारी के दौरान एक रागी सिंह समेत चार व्यक्तियों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की जाती है, उस पवित्र स्थान पर पाकिस्तान द्वारा की गई भयानक बमबारी के दौरान रागी सिंह भाई अमरीक सिंह, अमरजीत सिंह, रंजीत सिंह और रूबी कौर ने अपनी कीमती जान गंवा दी।