Thursday, 08 May 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब के इस जिले में अगले आदेश तक आज से पूर्ण ब्लैकआउट, जारी हुए Orders
डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News:
भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद पंजाब (
Punjab
) में अलर्ट जारी किया गया है जिसके चलते डॉक्टरों और पुलिस मुलाजिमों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इसी बीच अब बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के जिला गुरदासपुर में अब रोज रात को ब्लैकआउट करने के आदेश जारी किए गए हैं। बता दे कि गुरदासपुर जिले में 8 मई से अगले आदेश तक ब्लैकआउट लागू रहेगा।
बता दे कि ये आदेश केंद्रीय जेल गुरदासपुर व अस्पतालों में लागू नहीं होंगे, लेकिन विभाग केंद्रीय जेल गुरदासपुर व अस्पतालों की खिड़कियां रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक बंद रखने के साथ-साथ उन्हें अच्छी तरह से ढककर रखने को कहा है कोई रोशनी की किरण बाहर ना आए।
9 बजे से सुबह 5 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट
मजिस्ट्रेट डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी ने बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर संवेदनशील माहौल के कारण भारत सरकार और पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अगले आदेशों तक गुरदासपुर जिले में रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा।