Monday, 05 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: कांग्रेस के दोहरे मापदंड और स्वार्थी नीतियों ने पंजाब को भारी नुकसान पहुँचाया, जिसका खामियाजा आज भी पंजाब भुगत रहा
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विधान सभा में आज पंजाब के पानी संबंधित प्रादेशिक अधिकारों की रक्षा के लिए सरकारी प्रस्ताव पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद (Tarunpreet Singh Sond) ने स्पष्ट कहा कि किसी को देने के लिए पंजाब के पास पानी की एक बूंद भी अतिरिक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों की गलत नीतियों के कारण पंजाब को आज यह दिन देखना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
उन्होंने कहा कि पंजाब पहले ही पानी की कमी से जूझ रहा है और राज्य के कई ब्लॉक डार्क ज़ोन में आ गए हैं। उन्होंने ऐतिहासिक हवाले और तथ्यों के साथ पंजाब के पानी की हुई लूट के बारे में विस्तार से बताया। सौंद ने कहा कि 80 के दशक में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में जब कांग्रेस की सरकारें थीं और केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार थी, तब पंजाब की कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार के समक्ष पानी के हक़ों के लिए खड़े होने के बजाय घुटने टेक दिए थे। उन्होंने साफ शब्दों में पानी की लूट के लिए अतीत में कांग्रेस की नीतियों को दोषी करार दिया।
[caption id="attachment_3570" align="aligncenter" width="800"]
CM Bhagwant Singh Mann[/caption]
CM Bhagwant Singh Mann[/caption]