Saturday, 10 May 2025
पंजाब
Punjab News: चुनाव आयोग द्वारा सीपीआई के प्रतिनिधिमंडल के साथ विचार-विमर्श
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी
सिबिन सी (Sibin C)
ने बताया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू तथा डॉ. विवेक जोशी ने शनिवार को निर्वाचन सदन, दिल्ली में सीपीआई (एम) के महासचिव एम.ए. बेबी के साथ आए पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ विचार-विमर्श किया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
यह बातचीत चुनाव आयोग द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक पार्टियों के प्रधानों के साथ किए जा रहे विचार-विमर्श की श्रृंखला का हिस्सा है। इससे पहले चुनाव आयोग बसपा और भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ भी मुलाकात कर चुका है।