ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 11 May 2025

Punjab News: पंजाब भर में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोलने को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, पढ़ें

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: भारत-पाकिस्तान (Indo-Pak War) सीमा पर चल रहे तनाव के बीच पंजाब के स्कूलों, कॉलेजों और युनिर्वसिटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कल यानि 12 मई 2025 (सोमवार) से पंजाब के सभी स्कूल, कॉलेज और युनिर्वसिटी सहित शैक्षणिक संस्थान रोजाना की तरह खुलेंगे। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ( Harjot Singh Bains ) ने कहा कि सभी शैक्षणिक संस्थानों में नियमित कक्षाएं लगेंगी और परीक्षाएं भी पहले से जारी शेड्यूल के अनुसार होंगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने बहादुर सैनिकों की बहादुरी पर बहुत गर्व है। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि सोमवार 12 मई से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी और परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी। [caption id="attachment_43115" align="aligncenter" width="800"] Harjot Singh Bains Harjot Singh Bains[/caption]  

आपातकालीन स्थिति को देखते हुए सभी स्कूल-कॉलेज 11 मई तक बंद किए थे

होशियारपुर (घुम्मन, वरिंदर पंडित): वहीं होशियारपुर की डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण पैदा हुई आपातकालीन स्थिति को देखते हुए जिले के सभी स्कूल-कॉलेज 11 मई तक बंद कर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि अब सीजफायर के बाद जिले में हालात बिल्कुल सामान्य हो गए हैं। इसलिए कल से जिले के स्कूल-कॉलेज निर्धारित समय के अनुसार लगेंगे। उन्होंने अत्यंत तनावपूर्ण माहौल में जिला निवासियों के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।