ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 08 April 2025

Punjab News: शिक्षा क्रांति बदलेगी पंजाब की तस्वीर: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

Punjab News: शिक्षा क्रांति बदलेगी पंजाब की तस्वीर: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने राज्य की बागडोर संभालने के तुरंत बाद सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने की दिशा में काम शुरू किया। उपरोक्त प्रगटावा एक प्रेस बयान के द्वारा राज्य के कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. (Harbhajan Singh ETO) ने किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति पंजाब राज्य की तस्वीर बदल रख देगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने देश आज़ाद होने के बाद पहली बार शिक्षा के नाम पर लोगों से वोट डालने की मांग की थी, जिसे लोगों ने भरपूर समर्थन दिया और हमारी पार्टी के 92 उम्मीदवारों को जीताकर सरदार भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार का गठन किया।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

ईमानदारी से काम कर रही

सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि राज्य के 20 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों का सुधार करने में समय लग रहा है, लेकिन फिर भी हमारी सरकार इस दिशा में पूरी दृढ़ता और ईमानदारी से काम कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि 70 साल से अधिक समय तक राज्य का राजभोग भोगने वाले विपक्षी पार्टियों के नेताओं को हमारी सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में किए जा रहे विकास कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है।

फंड सरकारी स्कूलों के विकास के लिए

सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि उनके विधानसभा हलके को भी करोड़ों रुपए के फंड सरकारी स्कूलों के विकास के लिए प्राप्त हुए हैं, जिनमें से सरकारी एलीमेंट्री और सरकारी मिडिल स्कूल धीरेकोट, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल गहिरी, जंडियाला गुरु, सरकारी एलीमेंट्री और सरकारी मिडिल स्कूल भंगवां और सरकारी हाई और सरकारी एलीमेंट्री स्कूल टांगड़ा में हुए विकास कार्यों का वह कल उद्घाटन करेंगे।