Thursday, 22 May 2025
पंजाब
Punjab News: भारतीय चुनाव आयोग ने पिछले तीन महीनों में कई नई पहल शुरू कीं
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी. ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के गतिशील और सक्षम नेतृत्व में भारतीय चुनाव आयोग ने पिछले तीन महीनों में कई नई पहल शुरू की हैं। गौरतलब है कि ज्ञानेश कुमार को 19 फरवरी, 2025 को भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
सिबिन सी. (
Sibin C
) ने कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1200 तक सीमित कर दी गई है। इसी तरह, ऊंची इमारतों/कॉलोनियों में अतिरिक्त मतदान बूथ स्थापित किए जाएंगे और मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए, मृत्यु पंजीकरण का डेटा सीधे आर.जी.आई. डेटाबेस (रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया) से प्राप्त किया जाएगा और पूरी तरह से सत्यापन के बाद ही अपडेट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचना पर्चियों को मतदाताओं के लिए अधिक अनुकूल बनाया जाएगा; मतदाता का क्रम संख्या और भाग संख्या अब अधिक प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएगी।
[caption id="attachment_22036" align="aligncenter" width="800"]
Sibin C[/caption]
Sibin C[/caption]