ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 03 February 2025

Punjab News: पंजाबी गायक मूसेवाला के करीबी के घर के बाहर गोलीबारी, घटना CCTV में कैद

डेली संवाद, मनसा। Punjab News: पंजाब में गोली चलने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, मानसा (Mansa) में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के करीबी प्रगट सिंह के घर के बाहर देर रात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग (Firing) कर दी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

बदमाशों ने घने कोहरे के बीच इस वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने गेट पर गोलियां चलाईं। कोहरे के कारण हमलावरों के चेहरे अभी पहचान में नहीं आ पाए हैं। पता चला है कि हमलावरों ने दो गोलियां चलाईं। पुलिस को गेट पर एक गोली का निशान मिला है।

Bullet mark on the gate.
Bullet mark on the gate.

मूसेवाला के कई गानों में काम कर चुके प्रगट

पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रगट सिंह मूसेवाला के गानों में भी काम कर चुके हैं। वैसे प्रगट सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। पता चला है कि हमलावरों ने 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी है।

बदमाशों ने लॉरेंस ग्रुप से होने का दावा कर रंगदारी मांगी है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह धमकी लॉरेंस ग्रुप ने भेजी है या नहीं। अभी तक किसी गैंग ने इस धमकी की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इंग्लैंड के एक नंबर से कॉल आया

परिवार को इंग्लैंड के एक नंबर से कॉल और मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने लिखा- दोबारा मत कहना कि मैंने तुम्हें नहीं बताया। अब मैं तुम्हें बता रहा हूं कि लोहा तुम्हारे साथ नहीं जाएगा। सावधान रहो। जल्दी से एक गनमैन ले आओ। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप। अगर तुम खुद को बचा सको तो बुलेटप्रूफ फॉरच्यूनर 0093 ले लो।

इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। करीब 10 दिन पहले प्रगट सिंह ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।