ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 15 May 2025

Punjab News: पंजाब की मशहूर यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्र की बेरहमी से हत्या, मचा हड़कंप

डेली संवाद, फगवाड़ा। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर ( Jalandhar )-फगवाड़ा रोड पर एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र की हत्या कर दी गई है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक फगवाड़ा-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर एक पर स्थित निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे सूडान के एक छात्र की उसी यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों द्वारा आपसी विवाद के चलते बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

मृतक भाई के साथ रहता था

घटना लॉ गेट महेड़ू कॉलोनी थाना सतनामपुरा के इलाके की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान मुहम्मद वधा बाला यूनुस अहमद के रूप में हुई है जो अपने भाई के साथ गांव महेड़ू में रहता था।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में शामिल 6 आरोपियों अब्दुल अहद निवासी कर्नाटक, कुंवर अमर प्रताप सिंह, आदित्य गर्ग, मुहम्मद शोएब, सुशांत उर्फ शैगी, और यशवर्धन राजपूत (निवासी उत्तर प्रदेश और बिहार)—को हिमाचल प्रदेश के मंडी इलाके से गिरफ्तार किया है।