Monday, 01 September 2025
पंजाब
Punjab News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने BJP प्रधान अश्वनी शर्मा के भाई के निधन पर जताया दुख
डेली संवाद, जालंधर।
Punjab News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब (Punjab) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा (Ashwani Sharma) के बड़े भाई राम प्रसाद शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पूर्व सांसद सुशील रिंकू अश्वनी शर्मा के भाई स्वर्गीय श्री राम प्रसाद शर्मा जी के निधन पर पठानकोट स्थित उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
RP Sharma Pathankot[/caption]
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?
पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय मे धैर्य और शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस दुःखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं श्री अश्वनी शर्मा जी और पूरे परिवार के साथ है। [caption id="attachment_83735" align="aligncenter" width="1200"]
RP Sharma Pathankot[/caption]