डेली संवाद, जालंधर।
Punjab News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब (Punjab) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा (Ashwani Sharma) के बड़े भाई राम प्रसाद शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पूर्व सांसद सुशील रिंकू अश्वनी शर्मा के भाई स्वर्गीय श्री राम प्रसाद शर्मा जी के निधन पर पठानकोट स्थित उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
पूर्व सांसद सुशील रिंकू
(Sushil Rinku)
ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय मे धैर्य और शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस दुःखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं श्री अश्वनी शर्मा जी और पूरे परिवार के साथ है।
[caption id="attachment_83735" align="aligncenter" width="1200"]
RP Sharma Pathankot[/caption]
गहरा आघात पहुंचा
पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने कहा कि श्री शर्मा के निधन से न केवल उनके परिवार को बल्कि परिचितों और समाज को भी गहरा आघात पहुंचा है। उनका स्नेहिल स्वभाव और व्यवहार लोगों के बीच हमेशा याद किया जाएगा। आपको बता दें कि 63 वर्षीय आर.पी. शर्मा कुछ समय से बीमार थे और पी.जी.आई. चंडीगढ़ में उनका इलाज चल रहा था।