Friday, 17 January 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब वासियों के लिए खुशखबरी, सेवा केंद्रों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब के सेवा केंद्रों (Service Center) को लेकर जरुरी खबर सामने आई है। पटियाला (Patiala) के डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि प्रशासनिक सुधार विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए सेवा केंद्रों पर 3 और नई सेवाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें
जिनमें ई-श्रम कार्ड, नया स्टांप वेंडर और हथियार रहित क्षेत्र के लिए नए लाइसेंस जारी करने की सेवाएं शामिल हैं। पंजाब वासी इस सेवा का लाभ उठाने या नवीनीकरण के लिए अपने निकटतम सेवा केंद्र से भी संपर्क कर सकते हैं।

3 और सेवाएं शामिल करी
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में चल रहे सेवा केंद्रों में लोगों को पंजाब सरकार की विभिन्न नागरिक सेवाएं एक ही छत के नीचे मुहैया करवाई जा रही हैं। अब प्रशासनिक सुधार विभाग ने इनमें 3 और सेवाएं शामिल कर दी हैं। इनमें ई-श्रम कार्ड भी शामिल है, जिसमें 16 से 59 वर्ष की आयु का कोई भी नागरिक अपना श्रम रिकॉर्ड दर्ज करा सकता है।
डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि इसके अलावा, हथियार मुक्त क्षेत्र (शिक्षण संस्थान, धार्मिक स्थल, मैरिज पैलेस, होटल, गेस्ट हाउस, सार्वजनिक पार्क, सरकारी कार्यालय, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल व अन्य) को हथियार मुक्त क्षेत्र के नए लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आप सेवा केंद्र से भी सेवाएं ले सकते हैं। इसके अलावा अब नया स्टाम्प लाइसेंस बनवाने या उसका नवीनीकरण कराने के लिए भी सेवा केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।