Saturday, 03 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब वासियों के लिए अच्छी खबर, केजरीवाल ने की ये घोषणा
डेली संवाद, गढ़शंकर।
Punjab News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को पंजाब के प्रत्येक गांव में खेल क्लब स्थापित करने की एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की, ताकि युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा सके और उन्हें नशे के खतरे से दूर रखा जा सके।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं को संबोधित करते हुए श्री केजरीवाल ने ज़ोर देकर कहा कि ये क्लब अत्याधुनिक खेल सुविधाओं से सुसज्जित होंगे, जो युवाओं को एथलेटिक्स व अन्य खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने का अवसर प्रदान करेंगे। उन्होंने शहीद भगत सिंह व अन्य शहीदों के जीवन को युवाओं के सामने प्रस्तुत कर उनमें देशभक्ति और लक्ष्य साधने की भावना जगाने के लिए मुख्यमंत्री
भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann)
की सराहना की।
नशे के विरुद्ध जंग में अहम भूमिका
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि तीन दिवसीय लीडरशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं में एक नई चेतना व ऊर्जा का संचार करेगा, जो पंजाब में नशे के विरुद्ध जंग में अहम भूमिका निभाएंगे। श्री केजरीवाल ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनसे नशा पीड़ितों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास केंद्रों की ओर प्रेरित करने की अपील की ताकि आने वाली पीढ़ियों को नशे की बुराई से बचाया जा सके। उन्होंने दिल्ली में लागू ‘आप’ की पहलों का उल्लेख करते हुए 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सफल बिज़नेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम का ज़िक्र किया, जो युवाओं में उद्यमशीलता को बढ़ावा देता है।उद्देश्य की प्राप्ति में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी
उन्होंने कहा कि व्यापारिक नेतृत्व पंजाबियों के खून में है और युवाओं को अपनी अपार संभावनाओं का उपयोग खेल और व्यवसाय में कर उज्जवल भविष्य का निर्माण करना चाहिए। श्री केजरीवाल ने राज्य के युवाओं को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया और कहा कि इस उद्देश्य की प्राप्ति में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘आप’ खेल, शिक्षा व पुनर्वास के समन्वय से युवाओं को सशक्त बनाने और नशे के पूर्ण उन्मूलन हेतु प्रतिबद्ध है। श्री केजरीवाल ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब यही युवा नेता, स्वयंसेवी संगठन और अन्य भागीदार पंजाब को नशा मुक्त और प्रगतिशील राज्य बनाने में सफलता हासिल करेंगे।