ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 13 March 2025

Punjab News: मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार भूजल संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध: गुरमीत सिंह खुड्डियां

Punjab News: मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार भूजल संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध: गुरमीत सिंह खुड्डियां

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने खरीफ सीजन-2024 के लिए धान की सीधी बुवाई (डी.एस.आर.) योजना के तहत पहले चरण में 9500 से अधिक किसानों के बैंक खातों में 4.34 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज बताया कि खरीफ सीजन-2024 के दौरान 24 हज़ार से अधिक किसानों ने डी.एस.आर. पोर्टल पर 2.53 लाख एकड़ भूमि का पंजीकरण कराया था। उन्होंने बताया कि संबंधित जिला अधिकारियों द्वारा सत्यापन के बाद कृषि विभाग ने पहले चरण के तहत 9500 से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 4.34 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं।

CM Bhagwant Singh Mann

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों को भूजल स्तर के गिरते स्तर को बचाने के लिए धान की सीधी बुवाई अपनाने हेतु प्रोत्साहित कर रही है। राज्य सरकार द्वारा धान की सीधी बुवाई करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। यह राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाती है।