ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 17 May 2025

Punjab News: पंजाब के इस जिले में शराब ठेके के बाहर फेंका ग्रेनेड, खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी

Punjab News: पंजाब के इस जिले में शराब ठेके के बाहर फेंका ग्रेनेड, खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी
डेली संवाद, बटाला। Punjab News: पंजाब ( Punjab ) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बटाला (Batala) शहर के फोकल प्वाइंट स्थित शराब के ठेके की एक नई ब्रांच के गेट के सामने शनिवार सुबह एक ग्रेनेड मिला। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर इस ग्रेनेड से कोई धमाका नहीं हुआ। पुलिस की टीम और बम डिफ्यूज टीम ने इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना का तब पता चला जब शनिवार सुबह गैंगस्टर्स मनु अगवान और गोपी नवांशहरिया की पोस्ट वायरल हुई।

खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी

बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी विदेश में बैठे खालिस्तानी आतंकी मनु अगवान और गोपी नवांशहरियां ने ली है। इसकी एक पोस्ट भी जारी की गई है। जोकि पुलिस के पास पहुंच गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।