Friday, 16 May 2025
पंजाब
Punjab News: हरजोत बैंस ने NHAI अधिकारियों को दिए ये आदेश, पढ़े पूरी खबर
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: श्री कीरतपुर साहिब-नंगल हाईवे को चारमार्गी बनाने के काम में तेजी लाने के प्रयासों के तहत पंजाब के शिक्षा मंत्री और श्री आनंदपुर साहिब से विधायक, हरजोत सिंह बैंस (
Harjot Singh Bains
) ने संबंधित अधिकारियों को इस परियोजना के लिए जरूरी जमीन अधिग्रहण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं और यह भी फैसला लिया कि इस परियोजना की प्रगति का वे साप्ताहिक जायजा लेंगे।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
यहां पंजाब सिविल सचिवालय-1 में एन.एच.ए.आई., एम.ओ.आर.टी.एच. और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री कीरतपुर साहिब-नंगल हाईवे को चारमार्गी बनाने संबंधी परियोजना की महत्ता पर जोर देते हुए इसे एक ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ घोषित किया, जो क्षेत्र के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा।