ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 17 March 2025

Punjab News: 25 लाख खर्च कर कनाडा भेजी पत्नी के बदले तेवर, पति लगा रहा मदद की गुहार

Punjab News: 25 लाख खर्च कर कनाडा भेजी पत्नी के बदले तेवर, पति लगा रहा मदद की गुहार

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब (Punjab) से आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है यहां विदेश पहुंचकर पत्नियों के तेवर बदल जाते है और जिस पति ने पैसे लगाकर विदेश भेजा होता है उनको अपने पास बुलाने के लिए मना कर देती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

दरअसल पंजाब (Punjab) के ज्यादातर लोग बाहर जाकर बसना चाहते है लेकिन जब लड़का या लड़की किसी कारण खुद विदेश नहीं जा सकते तो वह ऐसे पार्टनर से शादी कर लेते है जो उनको विदेश लेकर जाने में मदद कर सकते है।

पंजाब में बहुत सारे ऐसे लड़के है जो शादी करने के बाद पैसे लगाकर पत्नियों को विदेश भेजते है ताकि वह उसको भी अपने पास बुलाएगी लेकिन बहुत बार ऐसा होता है लड़की विदेश पहुंचने के बाद बदल जाती है और लड़के को अपने पास बुलाने से मना कर देती है।

25 लाख खर्च कर भेजा कनाडा

ऐसा ही एक मामला पंजाब के जिला गुरदासपुर (Gurdaspur) से सामने आ रहा है यहां 25 लाख रुपए लगाकर पत्नी को कनाडा (Canada) भेजा लेकिन बाद में उसने पति को धोखा दे दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जसविंदर कौर पुत्री दिलबाग सिंह निवासी मेहर चंद रोड गुरदासपुर ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके बेटे सिमरनजीत सिंह की कोर्ट मैरिज मनिंदर कौर के साथ 6-3-19 को हुई थी।

Canada
Canada

वर्ष 2021 में उनके परिवार ने अपनी पुत्रवधू मनिंदर कौर को 25 लाख रुपये खर्च कर विदेश कनाडा भेजा था। इसके करीब 2 महीने बाद उसका बेटा सिमरनजीत सिंह भी कनाडा चला गया, लेकिन मनिंदर कौर अपने पति सिमरनजीत सिंह को अपने साथ नहीं रख रही है और उसे फंसाने की धमकी दे रही है।