Thursday, 24 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब-चंडीगढ़ कॉलेज टीचर्स यूनियन की HMV यूनिट द्वारा कैंपस में दो घंटे का लगाया धरना
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News:
पंजाब (
Punjab
) चंडीगढ़ (
Chandigarh
) कॉलेज टीचर्स यूनियन की एचएमवी यूनिट द्वारा एचएमवी कॉलेज कैंपस में दो घंटे का धरना दिया गया। पिछले कुछ दिनों से डीएवी मैनेजमेंट कमेटी और प्रिंसिपल द्वारा कॉलेज को ऑटोनोमस (स्वायत्त संस्था) बनाने के प्रयासों को लेकर स्टाफ में विरोध देखा जा रहा है, और इसी विरोध के तहत आज एचएमवी यूनिट द्वारा काले बिल्ले लगाकर दो घंटे का धरना और रोष रैली आयोजित की गई।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
यह उल्लेखनीय है कि डीएवी कॉलेजों की मैनेजिंग कमेटी और एचएमवी की प्रिंसिपल लंबे समय से कॉलेज को ऑटोनोमस बनाने की कोशिशें कर रही हैं। इन प्रयासों के विरोधस्वरूप अध्यापक यूनियन द्वारा पिछले दो-तीन दिनों से काले बिल्ले लगाकर विरोध किया जा रहा था और आज के दो घंटे के धरने में यूनिट की प्रधान डॉ. आशमीन कौर, सचिव डॉ. शालू बत्रा, संयुक्त सचिव डॉ. सीमा खन्ना और कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कौर ने संबोधित किया और यूनिट के सदस्यों को ऑटोनोमी से कॉलेज को होने वाले संभावित नुकसानों के बारे में जानकारी दी।