ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 26 May 2025

Punjab News: नगर निगम दफ्तर में जबरदस्त हंगामा, जमकर हुई हाथापाई, माहौल तनावपूर्ण

Punjab News: नगर निगम दफ्तर में जबरदस्त हंगामा, जमकर हुई हाथापाई, माहौल तनावपूर्ण
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: नगर निगम दफ्तर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि नगर निगम में आज काफी हंगामा देखने को मिला है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम लुधियाना ( Ludhiana ) की ओर से मेन सड़क की सफाई का काम निजी कंपनी के कर्मचारियों को देने के विरोध में कुछ यूनियन के सदस्यों द्वारा सोमवार को नगर निगम लुधियाना के जोन डी आफिस सराभा नगर में प्रदर्शन किया गया।

भारी पुलिस फोर्स तैनात

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे यूनियन के सदस्य नगर निगम के आफिस को ताला लगाने की चेतावनी दे रहे थे। वहीं पुलिस फोर्स भी तैनात की गई थी। तभी प्रदर्शनकारी जबरन नगर निगम के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे।

नगर निगम का मेन एंट्री गेट टूटा

इस दौरान उनकी पुलिस के साथ उनकी धक्का मुक्की हो गई और नगर निगम का मेन एंट्री गेट टूट गया। इसी बात को लेकर नगर निगम के कुछ कर्मचारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प और हाथापाई हो गई।