Wednesday, 23 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: ‘आई एम सेफ्टी हीरो’- सड़क दुर्घटनाओं में किसानों की सुरक्षा के लिए पंजाब का बड़ा कदम
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) की प्रतिबद्धता के अनुसार सक्रिय पुलिसिंग और लोगों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए, पंजाब पुलिस ने यारा इंडिया के सहयोग से बुधवार को यहां पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर में विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता मुहिम ‘आई एम सेफ्टी हीरो’ की शुरुआत की। यह मुहिम पंजाब पुलिस (
Punjab Police
) के ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा विंग द्वारा डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर शुरू की गई।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा ए.एस. राय ने मुहिम की औपचारिक शुरुआत करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य कृषि वाहनों, खासकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से संबंधित सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को शिक्षा, जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी के माध्यम से निपटाना है।
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]
ये रहे मौजूद
इस दौरान, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के लिए रिफ्लेक्टिव सुरक्षा स्टिकर जारी किए गए और साथ ही साल भर जागरूकता अभियानों का समर्थन करने के लिए विशेष तौर पर तैयार की गई जानकारी, शिक्षा और संचार (आईईसी) सामग्री भी पेश की गई। यारा साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव कंवर और पंजाब रोड सेफ्टी एंड ट्रैफिक रिसर्च सेंटर (पीआरएसटीआरसी) के डायरेक्टर डॉ. नवदीप असीजा भी इस मौके पर मौजूद थे। एडीजीपी ने कहा कि यह सामग्री पंजाब पुलिस के सभी जिलों और कमिश्नरेटों में ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा शिक्षा सेलों में वितरित की जाएगी, जिससे ढांचागत प्रोग्रामिंग के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों और कम्युनिटी सदस्यों तक पहुंच की जाएगी।
कैंप का उद्घाटन सीनियर पुलिस सुपरडेंडेंट करेंगी
उन्होंने कहा कि इस विशेष मुहिम की शुरुआत करने के लिए, एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी - खन्ना मंडी - में वीरवार से तीन दिवसीय मॉडल किसान जागरूकता कैंप शुरू होगा, जिसके तहत खन्ना मार्केट कमेटी दफ्तर में एक एयर-कूल्ड जागरूकता बूथ स्थापित किया जाएगा, जिसमें क्लासरूम-शैली की सीटें होंगी और कम से कम 10 केंद्रित जागरूकता सत्र करवाने के अलावा नुक्कड़ नाटक, सेफ्टी गियर वितरण और किसानों, मंडी कर्मियों और ट्रांसपोर्टरों के लिए लाइव प्रदर्शन भी होंगे। कैंप का उद्घाटन सीनियर पुलिस सुपरडेंडेंट (एसएसपी) खन्ना ज्योति यादव करेंगी। सड़क सुरक्षा, जो अब पंजाब पुलिस के लिए प्रमुख प्राथमिकता बनी हुई है, का हवाला देते हुए, एडीजीपी ए.एस. राय ने कहा कि यह मुहिम रोकथाम शिक्षा और सामुदायिक सम्मिलन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो हमारे किसानों के लिए स्थायी व्यावहारिक बदलाव और सुरक्षित सड़कों को सुनिश्चित करती है। ‘‘ऐसी पहलें कानून लागू करने वालों, उद्योग और समुदाय के बीच सहयोग को दर्शाती हैं। हमारा दृढ़ विश्वास है कि सामूहिक कार्रवाई से बेहतर और स्थायी परिणाम सामने आएंगे। यह मुहिम रोकथाम शिक्षा, भागीदारों की सम्मिलन और व्यावहारिक बदलाव के माध्यम से सुरक्षित पंजाब बनाने के हमारे सपने से मेल खाती है,’’। [caption id="attachment_7624" align="aligncenter" width="800"]
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]