ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 13 May 2025

Punjab News: पंजाब के पेंशनधारकों के लिए अहम खबर, लिया गया बड़ा फैसला

Punjab News: पंजाब के पेंशनधारकों के लिए अहम खबर, लिया गया बड़ा फैसला
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News : पंजाब ( Punjab ) के पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पेंशन को लेकर लोगों की समस्याओं का समाधान अब जल्द ही होने वाला है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकरी के मुताबिक पेंशनरों की सुविधा के लिए और उनकी पेंशन से जुड़ी लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जालंधर और चंडीगढ़ में पेंशन अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।

19 मई को लगाई जाएगी अदालत

बताया जा रहा है कि ये अदालत 19 मई 2025 को लगाई जाएगी। इस अदालतों में पेंशनर अपनी पेंशन संबंधी शिकायतें या समस्याएं प्रस्तुत कर सकेंगे ताकि उनका मौके पर ही समाधान किया जा सके। जो पेंशनर्स इन अदालतों में अपने मामले प्रस्तुत करना चाहते हैं, उन्हें अपनी अर्जियां निर्धारित कार्यालयों में जमा करवानी होंगी। जालंधर में लगने वाली पेंशन अदालत के लिए अर्जियां सुप्रिटेंडेंट, पेंशन ब्रांच, कमिश्नरेट जालंधर में जमा करवाई जा सकती हैं।