Friday, 14 March 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब के इस अस्तपाल में ग्लूकोज चढ़ते ही गर्भवती महिलाओं की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप
डेली संवाद, संगरूर। Punjab News: पंजाब (Punjab) के संगरूर (Sangrur) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यहां अस्पताल में ग्लूकोज चढ़ाने के बाद महिलाओं की बिगड़ी तबीयत हो गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
मिली जानकारी के मुताबिक संगरूर के एक अस्पताल में ग्लूकोज चढ़ाने के बाद गायनी वार्ड की करीब 15 महिलाओं की हालत बिगड़ गई है। बता दे कि अमृतसर में भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। यहां ग्लूकोज लगाने के बाद महिला की हालत खराब हो रही है।
एक महिला की हालत गंभीर
सभी महिलाएं गर्भवती बताई जा रही है। महिलाओं को ग्लूकोज लगाते ही उन्हें कंपकपी, तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत व बेचैनी होने लगी। इसके बाद सभी महिलाओं को ऑक्सीजन पर रखा गया है। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।