Wednesday, 30 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: उद्योग बने नए क्लासरूम, हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब के अनूठे बी.टेक प्रोग्राम का किया आगाज़
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: राज्य में कौशल-आधारित शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए तकनीकी शिक्षा को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से पंजाब (Punjab) के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री हरजोत सिंह बैंस (
Harjot Singh Bains
) ने देश भर में अपनी तरह के पहले बी.टेक. इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग (इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड) प्रोग्राम की शुरुआत करने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
आज यहां पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एम.आर.एस.पी.टी.यू.), बठिंडा और फरीदाबाद की विक्टूरा टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (वी.टी.पी.एल.) के बीच समझौता हस्ताक्षरित किया गया है। यह देश भर में अपनी तरह का पहला प्रोग्राम है, जिसके तहत पहले सेमेस्टर से ही विद्यार्थी उद्योग का हिस्सा बनेंगे और उद्योग कैंपस को यूनिवर्सिटी का डीम्ड कैंपस माना जाएगा।
[caption id="attachment_5747" align="aligncenter" width="800"]
Harjot Singh Bains[/caption]
Harjot Singh Bains[/caption]
यह सिर्फ एक समझौता नहीं- बैंस
इस समझौते पर एम.आर.एस.पी.टी.यू. के रजिस्ट्रार डॉ. गुरिंदर पाल सिंह बराड़ और विक्टूरा के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री हरदीप सिंह बांगा ने हस्ताक्षर किए। हरजोत सिंह बैंस ने कहा, "यह सिर्फ एक समझौता नहीं है - यह पंजाब के नौजवानों से एक वादा है कि उन्हें थ्योरी से परे वास्तविक-दुनिया के अनुप्रयोगों, अत्याधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक अनुभव वाली शिक्षा प्रदान की जाएगी।" उन्होंने कहा कि यह साझेदारी अकादमिक प्रशिक्षण में उद्योगों को शामिल करके पंजाब में तकनीकी शिक्षा में क्रांति लाने पर केंद्रित है, जो बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।