ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 25 March 2025

Punjab News: रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Punjab News: रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा इंस्पेक्टर गिरफ्तार

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के दौरान पटियाला के रीजनल डिप्टी डायरेक्टर, लोकल फंड ऑडिट के दफ्तर में तैनात ऑडिट इंस्पेक्टर दविंदर बांसल को 20000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस मामले में संगरूर जिले के मूनक ब्लॉक के बी.डी.पी.ओ. दफ्तर में तैनात आरोपी पृथ्वी सिंह (पंचायत सचिव) को पहले ही उपर्युक्त ऑडिट इंस्पेक्टर के नाम पर 20000 रुपये रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया था।

Audit Inspector arrested by Vigilance Bureau for demanding bribe
Audit Inspector arrested by Vigilance Bureau for demanding bribe

20000 रुपये रिश्वत मांगी

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दविंदर बांसल को मूनक के गांव महां सिंह वाला के निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को संपर्क करके आरोप लगाया कि उक्त पंचायत सचिव ने अपनी पिछली तैनाती के दौरान पंचायत के विकास कार्यों का ऑडिट करने के बदले 20000 रुपये रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार पंचायत सचिव ने उसे बताया कि रिश्वत की यह राशि आगे ऑडिट इंस्पेक्टर दविंदर बांसल के साथ साझा की जानी है।

प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पंचायत सचिव को पहले ही दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि लेते समय गिरफ्तार कर लिया गया था और दूसरा सह-आरोपी ऑडिट इंस्पेक्टर दविंदर बांसल अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।