Friday, 16 May 2025
पंजाब
Punjab News: केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान ने लोगों को नशे के विरुद्ध जंग में योद्धा बनने की शपथ दिलाई
डेली संवाद, लंगड़ोआ।
Punjab News: आम आदमी को नशे के विरुद्ध जंग का अभिन्न अंग बनाने के प्रयास के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को राज्य के निवासियों को नशे के विरुद्ध लड़ाई में योद्धा बनने की शपथ दिलाई।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
यहां एक समारोह में मुख्यमंत्री ने शपथ दिलाते हुए नशे के विरुद्ध जंग में लोगों के पूर्ण समर्थन और सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे की लानत राज्य के चेहरे पर एक धब्बा है और इस लानत को मिटाने के लिए राज्य सरकार को रणनीति बनाने में दो साल से अधिक समय लगा।
भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann)
ने कहा कि अब नशे की सप्लाई लाइन तोड़ दी गई है और ऐसे घिनौने अपराधों में शामिल बड़ी मछलियों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया, नशा पीड़ितों का पुनर्वास सुनिश्चित किया गया और यहां तक कि नशा तस्करों की जायदाद भी जब्त करके नष्ट कर दी गई।
[caption id="attachment_71612" align="aligncenter" width="800"]
From 'Udta Punjab' to 'Badalta Punjab[/caption]
CM Mann & Arvind Kejriwal[/caption]
From 'Udta Punjab' to 'Badalta Punjab[/caption]
सरकार ने नशे के विरुद्ध जंग छेड़ी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के रूप में नशे के विरुद्ध जंग शुरू की है, जिसका उद्देश्य राज्य को साफ-सुथरा बनाना है। उन्होंने नशे के विरुद्ध इस जंग को लोक लहर में बदलने के लिए लोगों से पूर्ण सहयोग मांगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जिस तरह इस गांव ने पुलिस को पूरा सहयोग देने के बाद अपने आप को नशा मुक्त घोषित किया है, उसी तरह इसे राज्य के अन्य हिस्सों में भी दोहराया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि पंजाबियों ने राज्य को नशा मुक्त बनाने का दृढ़ इरादा कर लिया है तो हमें इस नेक कार्य से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि इस पवित्र धरती के हर इंच को महान गुरुओं, संतों, पीरों और शहीदों का चरण स्पर्श प्राप्त है, जिन्होंने हमें जुल्म और बेइंसाफी का विरोध करने का रास्ता दिखाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके नक्शेकदम पर चलते हुए राज्य सरकार ने नशे के विरुद्ध जंग छेड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि इस समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं हिस्सा ले रही हैं, जो अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं किसी भी खतरे को खत्म करने के लिए इतनी बड़ी संख्या में लामबंद होती हैं तो यह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब राज्य की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से राज्य पूरी तरह नशा मुक्त हो जाएगा।
सरकार रंगला पंजाब बनाने पर जोर दे रही
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के माध्यम से लड़कियों को अधिक अधिकार देने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। राज्य भर के सरकारी स्कूलों में 10,000 छात्राओं को आवाजाही की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि आजकल लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे बढ़ रही हैं, जिनमें वे क्षेत्र भी शामिल हैं, जिनमें अब तक आदमियों का वर्चस्व था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बराबरी वाला समाज सृजित करने के लिए और समाज तथा राज्य के व्यापक हित में महिलाओं का सशक्तिकरण बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी वैश्विक नागरिक हैं, जिन्होंने दुनिया के हर कोने में अपने लिए अलग मुकाम बनाया है। उन्होंने कहा कि मौका मिलने पर मेहनती और ऊर्जावान पंजाबी अब हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों के सक्रिय समर्थन और सहयोग से राज्य सरकार रंगला पंजाब बनाने पर जोर दे रही है और नशे के विरुद्ध जंग इसका एक हिस्सा है।सरकार राज्य के समग्र विकास और खुशहाली पर ध्यान केंद्रित कर रही
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले के समय के विपरीत जब राज्य के नेता पंजाब के हितों को खतरे में डालते थे, आज राज्य सरकार राज्य के समग्र विकास और खुशहाली पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले नेता लोगों से मिलने से डरते थे, जबकि आज राज्य सरकार लोगों से बातचीत कर रही है और उनसे प्रतिक्रिया ले रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के लोगों को सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनाकर उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। एक मिसाल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र, बी.बी.एम.बी. और हरियाणा सरकार की राज्य के पानी की चोरी करने की कोशिश का सख्त विरोध किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहले वाले नेता अपने निजी हितों के लिए पानी की चोरी होने देते थे, लेकिन राज्य के पानी के रखवाले होने के नाते वे ऐसा कभी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब ने अपनी नहर प्रणाली को अपग्रेड किया है, इसलिए अब आने वाले धान के सीजन के मद्देनजर राज्य के किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पानी की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि पंजाब के पास दूसरे राज्यों को देने के लिए एक बूंद पानी भी फालतू नहीं है। [caption id="attachment_24754" align="aligncenter" width="800"]
CM Mann & Arvind Kejriwal[/caption]