ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 11 January 2025

Punjab News: AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की अंतिम विदाई, बेटे ने दी मुखाग्नि

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक गुरप्रीत गोगी (MLA Gurpreet Bassi) की देर रात अपनी ही पिस्टल साफ करते गोली लगने से मौत हो गई थी। विधायक गोगी को आज लुधियाना के सिविल लाइंस के श्मशानघाट में अंतिम विदाई दी गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

पंजाब में लुधियाना की वेस्ट विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे विश्वास बस्सी ने उन्हें मुखाग्नि दी।

AAP MLA Gurpreet Bassi was cremated by his son Vishwas Bassi.
AAP MLA Gurpreet Bassi was cremated by his son Vishwas Bassi.

पूरा परिवार सदमे में

विधायक गुरप्रीत सिंह आज पंचतत्व विलीन हो गए। इस दौरान सी.एम. मान सहित कई दिग्गज राजनीतिक शख्शियतें उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंची। इस दौरान कुलतार संधवां भावुक नजर आए क्योंकि गत दिन विधायक गोगी की मौत से पहले उन्होंने उनके साथ दिन बिताया था।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने विधायक गोगी को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार से दुख सांझा किया और परमात्मा से अरदास की। एम.एल.ए. गुरप्रीत गोगी की अचानक से मौते होने के चलते पूरा परिवार सदमे में है।

अंतिम विदाई दी गई

विधायक गोगी का बेटा विश्वास अंतिम संस्कार की रस्में निभाई। गुरप्रीत सिंह गोगी को श्रद्धांजलि देने के लिए गवर्नर गुलाब चंद कटारिया भी पहुंचे। विधायक गोगी को सरकारी सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान सियासतदानों ने नम आंखों के साथ विदाई दी और श्रद्धा के फूल भेंट किए गए। विधायक गुरप्रीत गोगी की अंतिम विदाई के समय पूरी आप लीडरशिफ मौके पर मौजूद रही।

विधायक गुरप्रीत गोगी के बेटे ने पिता को अग्निभेंट की। एम.एल.ए. गोगी आज पूरी दुनिया से रुखस्त हो गए। राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई व श्रद्धांजलि दी गई।