ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 19 May 2025

Punjab News: मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी योजनाओं का बारीकी से निरीक्षण, किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

Punjab News: मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी योजनाओं का बारीकी से निरीक्षण, किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ( Mohinder Bhagat ) ने बागवानी विभाग द्वारा किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री आज बागवानी अधिकारियों के साथ पंजाब सिविल सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर बैठक के दौरान किसान कल्याण संबंधी योजनाओं को लागू करने की प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लाभार्थियों तक इन योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार फसली विविधता और आधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि किसानों की आय और बढ़े और पारंपरिक खेती पर निर्भरता कम हो। श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण संबंधी योजनाओं को पूरी तरह से लागू करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।