Friday, 30 May 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत, कई घायल, राहत और बचाव कार्य जारी
डेली संवाद, मुक्तसर।
Punjab News: Blast in Punjab - पंजाब (Punjab) से बड़ी खबर सामने आ रहे हैं। पंजाब के मुक्तसर
(Muktsar)
में गुरुवार देर रात पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। जिसमें 4 वर्करों की मौत हो गई, जबकि अभी कई मलबे में दबे हुए हैं। बचाव एवं राहत कार्य जारी है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
जानकारी के मुताबिक घायलों को बठिंडा एम्स में भेजा गया है। फैक्ट्री में कुल 40 लोग काम करते थे। घटना सिंघेवाला गांव में रात 1.30 बजे हुई। यहां काम करने वाले वर्कर अरुण ने बताया कि "हम रात की शिफ्ट के बाद सो रहे थे, तभी अचानक धमाका हुआ और कई लोग मलबे के नीचे दब गए।
[caption id="attachment_72862" align="aligncenter" width="800"]
Punjab Muktsar Firecracker Factory Fire Update[/caption]
Punjab Muktsar Firecracker Factory Fire News[/caption]
उन्होंने बताया कि 27 घायलों को बठिंडा स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री वैध थी। लाइसेंस भी है। फैक्ट्री रिहायशी इलाके से दूर खेतों में बनाई गई थी। कारणों की जांच की जा रही है।
Punjab Muktsar Firecracker Factory Fire Update[/caption]
इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री की इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया।" लंबी के डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि अब तक मलबे से चार शव निकाले जा चुके हैं। [caption id="attachment_72861" align="aligncenter" width="800"]