ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 27 March 2025

Punjab News: फाजिल्का एरिया के तहत ढीली तारों संबंधी कोई भी शिकायत लंबित नहीं- ई.टी.ओ.

Punjab News: फाजिल्का एरिया के तहत ढीली तारों संबंधी कोई भी शिकायत लंबित नहीं- ई.टी.ओ.

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पी. एस. पी. सी. एल. (PSPCL) के पास फाजिल्का एरिया के तहत ढीले तारों संबंधी कोई भी शिकायत लंबित नहीं है। यह जानकारी पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने आज फाजिल्का से विधायक नरिंदरपाल सिंह सवना द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए दी कि खेतों में जो बिजली की तारें गुजरती हैं, वे कई जगहों पर ढीली होने के कारण नीचे हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इन तारों के संबंध में जब भी कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसका तुरंत निपटारा किया जाता है और विभाग द्वारा भी समय-समय पर अपने स्तर पर ऐसी नीचे/ढीली तारों को ऊंचा कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि ऐसी ढीली तारों को पी. एस. पी. सी. एल. द्वारा अपने खर्चे पर ठीक किया जाता है। इस समय फाजिल्का एरिया के तहत ढीली तारों संबंधी कोई भी शिकायत लंबित नहीं है।

PSPCL द्वारा अपने खर्चे पर नहीं किया जाता

खेतों से लाइनों को बाहर निकालने या शिफ्ट करने का काम पी. एस. पी. सी. एल. द्वारा अपने खर्चे पर नहीं किया जाता, बल्कि संबंधित व्यक्ति द्वारा काम पर आने वाला सारा खर्च वहन करने के उपरांत किया जाता है।

इसी प्रकार, जलालाबाद से विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी द्वारा फाजिल्का-मलोट मेन रोड (पूरन पट्टी) से जलालाबाद लिंक रोड को ओ. डी. आर./प्लेन रोड घोषित करने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए लोक निर्माण (भ एवं म) मंत्री, पंजाब हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने बताया कि फाजिल्का-मलोट मेन रोड (पूरन पट्टी) से जलालाबाद लिंक रोड की कुल लंबाई 30.50 किलोमीटर को ओ. डी. आर./प्लेन रोड घोषित करने को लेकर फिलहाल सरकार का कोई भी प्रस्ताव नहीं है।