ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 28 May 2025

Punjab News: पवन कुमार टीनू ने पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला

Punjab News: पवन कुमार टीनू ने पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: दो बार के विधायक, पवन कुमार टीनू (Pawan Kumar Tinu) ने आज यहाँ पंजाब राज्य कृषि विकास बैंक के चेयरमैन के तौर पर औपचारिक तौर पर पद संभाल लिया। इस समागम में पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) , अमन अरोड़ा और बरिन्दर कुमार गोयल और संसद मैंबर मलविन्दर सिंह कंग ने शिरकत की। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर कैबिनेट मंत्रियों और संसद मैंबर ने पवन कुमार टीनू को उनकी नियुक्ति पर दिल से बधाई दी। उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि जनता की सेवा का उनका व्यापक तजुर्बा चेयरमैन के तौर पर उनकी जिम्मेदारियों को निभाने में सहायक होगा। कैबिनेट मंत्रियों ने पंजाब की कृषि की रीढ़ की हड्डी - इसके किसानों और मज़दूरों - की सहायता में पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया और विश्वास प्रकट किया कि चेयरमैन टीनू उनकी भलाई को प्राथमिकता देंगे।

संसद सदस्य का विशेष तौर पर धन्यवाद

पद संभालने के मौके पर पवन कुमार टीनू ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल का उनको यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने अपने फर्जों को पूरी लगन और वचनबद्धता के साथ निभाने का वायदा किया और कहा कि उनसे की गई उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वह यत्नशील रहेंगे। उन्होंने इस मौके पर पहुँचने के लिए कैबिनेट मंत्रियों और संसद सदस्य का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। इस मौके पर बधाई देने वालों में पंजाब पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली, सफ़ाई कर्मचारी कमीशन पंजाब के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, जालंधर के सीनियर डिप्टी मेयर बलवीर सिंह ढिल्लों, जालंधर इम्परूवमैंट ट्रस्ट के चेयरपर्सन राजविन्दर कौर ठ्यिाड़ा और गुरचरन सिंह चन्नी शामिल थे।