ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 24 January 2025

Punjab News: पंजाब के इस होटल में पुलिस का छापा, चल रहा था ये अवैध काम

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) के एक होटल मे गुरदासपुर की बटाला पुलिस (Police) की तरफ से बड़ी कारवाई की गई है। यहाँ पुलिस के बड़े अधिकारियो की एक टीम होटल मे पहुंची, यहाँ इस होटल की प्रॉपर्टी को अटैच कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

पुलिस के मुताबिक यहां पर नशे का बड़ा कारोबार चलता था, 2024 में पुलिस की तरफ से एक मामला दर्ज किया गया था जिसके हैरोइन की एक खेप मिली थी, जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस की तरफ से अब यहां पर पहुंचकर इस प्रॉपर्टी को अटैच किया गया, वहीं होटल को लीज पर लेने वाले विक्ति ने पुलिस की इस कारवाई का विरोध किया।

मामला दर्ज

पुलिस के बड़े अधिकारी हरीश बहल ने बताया कि अमृतसर के इस होटल में नशे का बड़ा कारोबार चलता था जिसको लेकर पुलिस की तरफ से 2024 में एक मामला दर्ज किया गया था जिसमें हीरोइन की एक खेप पकड़ी गई थी। इस मामले में पुलिस की तरफ से कई गिरफ्तारियां भी की गई हैं और इसी को लेकर अमृतसर के इस होटल की प्रॉपर्टी को अटैच किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस होटल के 103 नंबर कमरे में नशे का बड़ा कारोबार चलता था, जहां पर बैठकर नशा स्मगलर पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करो से फोन पर बातचीत करते डीलस करते थे और पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हीरोइन की बड़ी-बड़ी खेप मंगवाते थे। उन्होंने बताया की इस प्रॉपर्टी को अब बेचा नहीं जा सकता, जल्द ही इस मामले के पुलिस अपने कारवाई करके इस प्रॉपर्टी को फ्रीज भी करेगी।

demo pic

होटल को लीज पर लिया

इस मौके होटल को लीज पर लेने वाले परविंदर सिंह और बलबीर सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से इस होटल को लीज पर लिया गया है और पुलिस ने जो यह कार्रवाई की गई है, इसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता, ना ही पुलिस की तरफ से बताया गया था। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों को पालने के लिए अपना काम कर रहे हैं और पुलिस की तरफ से बिना कुछ बताए हुए उनके होटल पर इस तरह की कार्रवाई की गई है, उन्होंने कहा कि वह पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करते हैं।