Friday, 16 May 2025
पंजाब
Punjab News: लोक संपर्क विभाग में पदोन्नतियाँ, दो ज्वाइंट डायरेक्टर और छह डिप्टी डायरेक्टर बने
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में कार्यरत आठ अधिकारियों को आज पदोन्नति दी गई। विभाग में काम कर रहे दो डिप्टी डायरेक्टरों को पदोन्नत करके ज्वाइंट डायरेक्टर और पाँच सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारियों को डिप्टी डायरेक्टर तथा एक आर्ट एग्जीक्यूटिव को डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
पदोन्नत किए गए आठ अधिकारियों को सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस (
Harjot Singh Bains
) की मंजूरी के बाद आज नई तैनाती के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा 8 मई को की गई विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठकों के बाद ही ये पदोन्नतियां की गई हैं। आज पदोन्नत किए गए ज्वाइंट डायरेक्टर को जारी किए गए तैनाती के आदेशों में इश्विंदर सिंह ग्रेवाल को मुख्यालय चंडीगढ़ और मनविंदर सिंह को ज्वाइंट डायरेक्टर प्रेस/मुख्यमंत्री और अतिरिक्त चार्ज ज्वाइंट डायरेक्टर बार्डर रेंज अमृतसर लगाया गया है।
[caption id="attachment_71636" align="aligncenter" width="800"]
Promotions in Public Relations Department[/caption]
Promotions in Public Relations Department[/caption]